Search Post on this Blog

Chapter 16 Class 1 Hindi NCERT Solutions | जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ | Reprint 2025-26

 Chapter 16 Class 1 Hindi NCERT Solutions Janmdivas par ped lagao,

Chapter 16 Class 1 Hindi NCERT Questions Answer,

Chapter 16 Class 1 Hindi NCERT Sarangi Solutions,

Chapter 16 Class 1 Hindi NCERT Solutions Janmdivas par ped lagao,

आनंदमयी कविता " जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ"

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ,

हरा-भरा संसार बसाओ,

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।

हरियाली से है खुशहाली,

सुंदरता मन हरने वाली।

पेड़ों और प्रकृति का नाता,

जैसे हो बच्चों की माता।

फूल और फल तुम पाओ,

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।

– राजा चौरसिया


सारांश :

आनंदमयी कविता " जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ" कक्षा 1 के हिंदी पाठ्यपुस्तक "सारंगी" के पाठ 16 में संकलित है, जिसके कवि " श्री राजा चौरसिया" है।  कवि ने इस कविता के माध्यम से हम सबको पेड़ लगाने का सुंदर संदेश दिया है।


व्याख्या:

कवि कहते हैं कि जब भी हमारा जन्मदिन आए, तो केवल केक काटने या उपहार लेने के बजाय हर व्यक्ति को अपने जन्मदिवस जैसे विशेष अवसर पर एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ लगाने से हमारा संसार हरा-भरा बनेगा, जिससे खुशहाली और सुंदरता दोनों बढ़ेंगी।

कवि ने पेड़ों को माँ के समान बताया है, जो हमें फल, फूल और छाया देती है। इसलिए, पेड़ लगाना मानव का कर्तव्य है।

हरियाली से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। पेड़ और प्रकृति का संबंध बहुत गहरा है — जैसे माँ अपने बच्चों की रक्षा करती है, वैसे ही पेड़ भी हमें ऑक्सीजन, फल, फूल और ठंडी छाया देकर हमारी रक्षा करते हैं।

इसलिए कवि का आग्रह है कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिवस को हरियाली के उत्सव में बदल दे।


नैतिक शिक्षा:

जन्मदिन पर उपहार लेने की जगह एक पेड़ लगा कर प्रकृति माँ को सुंदर उपहार देना चाहिए। 


बातचीत के लिए:

1. आप अपना जन्मदिन कब मनाते हैं?

उत्तर : 

मैं अपना जन्मदिन हर साल अपनी जन्म तिथि 1 जनवरी पर मनाता हूँ। 


2. आप अपने जन्मदिन पर क्या-क्या करते हैं?

उत्तर :

मै अपने जन्मदिन पर मैं नए कपड़े पहनता हूँ, अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर, मंदिर जाता हूँ। शांम को परिवार व् मित्रो के साथ केक और मिठाई खाते हैं। 


3. कविता में जन्मदिन पर क्या करने के लिए कहा गया है?

उत्तर :

कविता में कहा गया है कि हमें अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाना चाहिए, ताकि संसार हरा-भरा और सुंदर बन सके।


4. क्या होता अगर –

(i) सभी अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाते?

उत्तर :

अगर सभी लोग अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाते, तो हमारा देश और पूरी धरती हरियाली से भर जाती। हवा शुद्ध होती, प्रदूषण कम होता और मौसम भी सुहावना रहता।


(ii) सभी जन्मदिवस पर स्वच्छता के कार्य करते?

उत्तर :

अगर सभी लोग अपने जन्मदिन पर स्वच्छता का कार्य करते, तो हमारा देश साफ-सुथरा बन जाता। बीमारियाँ कम होतीं और सभी लोग स्वस्थ और खुश रहते।


खोजें-जानें:

पता कीजिए और लिखिए कि इनका जन्मदिन कब आता है -

पता कीजिए और लिखिए कि इनका जन्मदिन कब आता है -


उत्तर :

पता कीजिए और लिखिए कि इनका जन्मदिन कब आता है -


शब्दों का खेल: 

1. समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए –

समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए –

उत्तर :

फल -कल/ जल

माता -नाता 

फूल -स्कूल 

हरियाली -खुशहाली 

समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए –


2. सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए –

सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए


उत्तर :

(i) माली ने धरती में ............बीज............. बोया। (बीज / चीज़)

(ii) बड़े प्यार से उसमें ..........जल ............... डाला । (जल / फल)

(iii) छोटा-सा, नन्हा -सा ..........पौधा ............... उग आया। (पौधा / सौदा)

3. पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए –

पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए


उत्तर :

 पेड़ों के नाम - नीम, पीपल, इमली, आम, बेर, बेल, अशोक 

पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए

4. अपने घर के आस-पास के चार पेड़ों के नाम लिखिए –

उत्तर :

मेरे घर के आस पास के चार पेड़ है -आम , अमरूद , नीम , और प्लास। 


चित्रकारी

अपनी पसंद के किसी फूल का चित्र बनाकर रंग भरिए –

अपनी पसंद के किसी फूल का चित्र बनाकर रंग भरिए –


उत्तर :

आप स्वयं कीजिए 

aaa



 Class 1 Hindi NCERT Solutions | Reprint 2025-26



Previous
Next Post »