Search Post on this Blog

Chapter 6 Class 1 Hindi NCERT Solutions | तीन साथी | Reprint 2025-26

 Chapter 6 Class 1 Hindi NCERT Solutions Questions Answer Teen Sathi

Chapter 6 Class 1 Hindi NCERT Solutions Questions Answer Teen Sathi


मिल कर पढ़िए कहानी कहानी "तीन साथी":

एक था हाथी। एक थी बकरी। दोनों साथ-साथ जंगल में जाते।

हाथी डाली झुकाता और बकरी पत्ते खाती। एक दिन दोनों जंगल में गए।

वहाँ एक तालाब दि खाई दिया। वहाँ एक बेर का पेड़ था। हाथी ने पेड़ हिलाया। बकरी बेर खाने लगी।

तभी पेड़ से चिड़िया का बच्चा पानी में गिरा। बकरी उसे बचाने गई तो वह भी डूबने लगी।

हाथी ने दोनों को बाहर निकाला। कुछ दिनों में चिड़ियां का बच्चा बड़ा हो गया।

चिड़ियां पता लगाती कि कहाँ-कहाँ फल लगे हैं। तीनों वहाँ जाते और खूब फल खाते। अब तीन साथी साथ रहते।


नैतिक शिक्षा (Naitik Shiksha):

इस कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि —

मित्रता में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

जैसे हाथी ने चिड़िया के बच्चे और बकरी को डूबने से बचाया।

सच्चे दोस्त हमेशा साथ रहते हैं और एक-दूसरे का भला सोचते और करते हैं।

सहयोग (Cooperation) और दया (Kindness) से जीवन आसान और सुखद बनता है।

जो लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं, उनके जीवन में हमेशा खुशी और सफलता बनी रहती है।


बातचीत के लिए:

1. तालाब के पास किसका पेड़ था?

उत्तर :

तालाब के पास बेर का पेड़ था।

2. हाथी ने बेर का पेड़ क्यों हिलाया?

उत्तर :

हाथी ने बेर का पेड़ इसलिए हिलाया ताकि उसका मित्र बकरी बेर खा सके।


3. किसी ऐसी घटना के विषय में बताइए जब आपने किसी की सहायता की हो।

उत्तर :

एक बार मेरे पड़ोसी का छोटा बच्चा साइकिल से गिर गया था। मैंने तुरंत जाकर उसे उठाया, पानी पिलाया और उसकी माँ के पास पंहुचा के आया। 


क्या होता अगर…

1. चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता।

उत्तर :

चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता तो बकरी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं जाती और ना ही हाथी उन दोनों ( बकरी और चिड़िया के बच्चे )बचाने को कूदना।  

चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता तो हाथी और बकरी की गहरी मित्रता का पता भी नहीं चलता और एक नया मित्र ( चिड़िया ) भी नहीं जुड़ता। 


2. हाथी तालाब के पास न होता।

उत्तर :

हाथी तालाब के पास न होता तो बकरी और चिड़िया का बच्चा दोनों डूब जाते, क्योंकि उन्हें बचाने वाला वहाँ कोई नहीं था।


चित्र में कितने हाथी? 

कहां छिपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।

कहां छिपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।


उत्तर :

चित्र में 10 (दस ) हाथी छिपे है। 

कहां छिपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।


पहले क्या हुआ?

कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए –

कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए


उत्तर :

कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए


शब्दों का खेल:

1. कहानी में आए तीन साथियों के नाम बताइए।

उत्तर :

कहानी में आए तीन साथियों के नाम है - हाथी, बकरी और चिड़िया।

2. अपने शिक्षक की सहायता से शब्द पढ़िए और बताइए कि इनमें कौन-कौन सी ध्वनियाँ हैं

बकरी चिड़िया हाथी

उत्तर :

शब्दों में आने वाली ध्वनियाँ:

बकरी → ब, क, र, ई

चिड़िया → च, ि, ड़, ि, य, ा

हाथी → ह, ा, थ, ी


3. नीचे दिए गए शब्दों में ‘ई’ की मात्रा ( ी ) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए –


नीचे दिए गए श ब्दों में ‘ई’ की मात्रा ( ी ) लगाइए और पढ़ने का प्रयास  कीजिए –  बकरी हाथी चींटी

उत्तर :
बकरी हाथी चींटी 
नीचे दिए गए श ब्दों में ‘ई’ की मात्रा ( ी ) लगाइए और पढ़ने का प्रयास  कीजिए –  बकरी हाथी चींटी


4. नीचे दिए गए शब्दों में ‘इ’ की मात्रा ( ि  ) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए –

नीचे दिए गए शब्दों में ‘इ’ की मात्रा ( ि  ) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए –


उत्तर :

तितली गिलहरी मिठाई 

नीचे दिए गए शब्दों में ‘इ’ की मात्रा ( ि  ) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए –



चित्र और बातचीत:

मछली

चित्र और बातचीत: मछली

उत्तर :

स्वयं कीजिए 


झटपट कहिए:

कुछ ऊँट ऊँचा,

कुछ पूंछ ऊँची;

कुछ ऊँचे ऊँट की,

पीठ ऊँची।

आओ कुछ बनाएँ

अंगूठे की छाप से आप भी अपनी पसदं के चित्र बनाइए और उनके नाम लिखिए –

कुछ ऊँट ऊँचा,  कुछ पूंछ ऊँची;  कुछ ऊँचे ऊँट की,  पीठ ऊँची।


छात्र स्वयं करे 

दिए गए चित्रों को पूरा कीजिए और नाम लिखिए –

मछली 

गेंद 

दिए गए चित्रों को पूरा कीजिए और नाम लिखिए –  मछली   गेंद


उत्तर 

दिए गए चित्रों को पूरा कीजिए और नाम लिखिए –  मछली   गेंद



aa.



 Class 1 Hindi NCERT Solutions | Reprint 2025-26



Previous
Next Post »