Search Post on this Blog

Chapter 2 Class 1 Hindi NCERT Solutions | आनंदमयी कविता-" दादा-दादी" | Reprint 2025-26

 

Chapter 2 Class 1 Hindi NCERT Solutions



आनंदमयी कविता-" दादा-दादी"

एक हमारे दादाजी हैं,

एक हमारी दादी।

दोनों ही पहना करते हैं,

बिल्कुल भूरी खादी।

दादी गाना गाया करतीं,

दादाजी मुस्काते।

कभी-कभी दादाजी भी,

कोई गाना गाते ।

– श्रीप्रसाद


कविता का संदर्भ :

" दादा-दादी" कविता कक्षा 1 के हिंदी भाषा की पाठ्यपुस्तक "सारंगी" के पाठ 2 में संकलित है, जिसके कवि श्रीप्रसाद है। यह एक बच्चों की कविता है जिसमें कवि ने अपने दादा-दादी के स्नेह, सादगी और आनंदमय जीवन का चित्रण किया है।


कविता का भावार्थ :

कविता में परिवार के बुजुर्गों — दादा और दादी — के प्रति प्रेम, आदर और अपनापन प्रकट किया गया है।

दादा-दादी सादगी, प्रेम और आनंद के प्रतीक हैं।

हम सबको दादाजी से सादगी वे प्रेम से रहना सीखना चाहिए। 


1. इस कविता में दादा और दादी की जगह नाना और नानी कहकर कविता को फिर से गाइए .

उत्तर -

आनंदमयी कविता — नाना-नानी


एक हमारे नानाजी हैं,

एक हमारी नानी।

दोनों ही पहना करते हैं,

बिलकुल भूरी खादी।


नानी गाना गाया करतीं,

नानाजी मुस्काते।

कभी-कभी नानाजी भी,

कोई गाना गाते।

झटपट कहिए अप्पू के अप्पा अप्पम लेने अनोखे अनंतनगर आए। घर-घर, घड़ी-घड़ी घड़ी घूमती!



झटपट कहिए-

अप्पू के अप्पा अप्पम लेने

अनोखे अनंतनगर आए।

घर-घर, घड़ी-घड़ी घड़ी घूमती!


शब्दों का खेल:

1. ‘अप्पू अप्पा अप्पम’ की तरह ‘अ’ की जगह ‘म’, ‘न’, ‘द’ की ध्‍वनि से शब्द बनाकर सुनाइए।

उत्तर -

‘म’ से शब्द:

मम्मू मम्मा मम्मम

‘न’ से शब्द:

नन्नू नन्ना नन्नम

‘द’ से शब्द:

दद्दू दद्दा दददम


2. निम्नलखित शब्दों को सुनकर उनमें आई ध्वनियों की संख्या बताइए –

दादा, दादी, नानी, नाना, मामा, मामी, दनादन, अपना, अनार, नमन।

उत्तर -

शब्द में ध्वनियों की संख्या:

1. दादा शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है : द + ा + द + ा

2. दादी शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है: द + ा + द + ी

3. नानी शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है: न + ा + न + ी

4. नाना शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है:न + ा + न + ा

5. मामा शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है: म + ा + म + ा

6. मामी शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है: म + ा + म + ी

7. दनादन शब्द में ध्वनियों की संख्या 6 है: द + न + ा + द + न

8. अपना शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है: अ + प + न + ा

9. अनार शब्द में ध्वनियों की संख्या 4 है: 4 अ + न + ा + र

10. नमन शब्द में ध्वनियों की संख्या 3 है : न + म + न


3. बोल मेरी मछली, कितना पानी?

नीचे दिए हुए चित्र को देखकर मछलियों की संख्या बताइए –

बोल मेरी मछली, कितना पानी?  नीचे दिए हुए चित्र को देखकर मछलियों की संख्या बताइए –


उत्तर : 

दिए गए चित्र में कुल मछलियों की संख्या 4 ( चार ) है। 


आओ सुनें!


1. अपना      अनार

इन शब्दों में पहली ध्वनि कौन-सी है?

उत्तर -

दोनों शब्दों — “अपना” और “अनार” — की पहली ध्वनि “अ” है।


2. जिन शब्दों की पहली ध्वनि ‘अ’ है, उनके आगे सही का चिह्न लगाइए −

जिन शब्दों की पहली ध्वनि ‘अ’ है, उनके आगे सही का चिह्न लगाइए −


उत्तर। 


जिन शब्दों की पहली ध्वनि ‘अ’ है, उनके आगे सही का चिह्न लगाइए −




 Class 1 Hindi NCERT Solutions | Reprint 2025-26



Previous
Next Post »